रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके 81वीं जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने पिता से आशीर्वाद लेते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य कामना की। इस अवसर पर मंत्री इरफ़ान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, विधायक बसंत सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !
रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रजरप्पा में मां...











