रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक आहूत षष्ठम् विधान सभा के प्रथम सत्र के संदर्भ में सत्ता पक्ष की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया .संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विधायक दल 3 घंटे मैराथन मंथन के बाद समाप्त हो गया ,इस बैठक का उद्देश्य विशेष सत्र विधानसभा बुलाया गया है ,उसको लेकर मंथन किया गया है .सभी नए सदस्य को पहले दिन शपथ होगा उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा ,उन्होंने कहा कि आने वाले बजट पर भी चर्चा की जाएगी .
झारखंड के मुख्यमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस 128 वीं जयंती पर नमन दी श्रद्धांजलि !
रांची : महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वीं जयंती पर आज उन्हें पूरा...