रामगढ़ : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक 34 सीटें हासिल कर झामुमो ने एतिहासिक जीत हासिल की है,झामुमो का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है,जिस खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ पैतृक गांव नेमरा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, बता दें कल 28 नवंबर को चौथी बार हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे, इससे पहले वो आज अपने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, आज दिशोम गुरू शिबू सोरेन के पिता और हेमंत सोरेन के दादा सोबरन मांझी का शहादत दिवस है,नेमरा में हेमंत सोरेन अपने दादा के शहादत समारोह में शामिल हुए,













