रांची : झारखंड के इतिहास में पहला बर्ड फ्लू का केस पाया गया । रिम्स के शिशु रोग विभाग में भर्ती सनवाडीह रामगढ़ निवासी 9 महीने के बच्चे में बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया है। बुखार, सर्दी और सांस लेने की तकलीफ के बाद बच्चे को रिम्स में भर्ती किया गया था। कोविड 19 और स्वाइन फ्लू का टेस्ट करने के पश्चात बच्चे में H2N2 वायरस के स्ट्रेन पाए गए हैं। बच्चे को आइसोलेट कर दिया गया है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस विषय पर प्रेस को संबोधित करते हुए Dr मनोज कुमार, विभागध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी ने बताया कि बर्ड फ्लू का पहला केस झारखंड में पाया गया है। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक है की इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाए और अपने आप को आइसोलेट कर लें।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












