रांची :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है। एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर के साथ बीडीएस की टीम की तैनाती की गयी है। वहीं राष्ट्रपति के मूवमेंट रूट पर नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। पूरे एयरपोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक और राजभवन के 200 मीटर की परिधि में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति गुरुवार को कोलकाता से दिन के 12.20 बजे देवघर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से देवघर एम्स जायेंगी। दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम 4:00 बजे वह देवघर से प्रस्थान शाम 5.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। रांची में ही रात्रि विश्राम करेंगी। राजभवन में राष्ट्रपति गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगी। अगले दिन सुबह 9.30 बजे रांची से दुर्गापुर रवाना होंगी। दुर्गापुर से राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से धनबाद पहुंचेंगी। 11.10 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईएसएम, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 3.20 बजे राष्ट्रपति धनबाद से दुगापुर लौटेंगी, फिर उसी दिन वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी। धनबाद, देवघर और रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !
धनबाद जिला में कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा अवैध खनन पराकाष्ठा पर पहुँच गया है. ये लोग अब दामोदर...












