रांची : इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर राज भवन में आयोजित “नेत्रदान शिविर” में माननीय राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने नेत्रदान का संकल्प लिया। अवसर पर राज भवन के पदाधिकारियों व कर्मियों के अतिरिक्त एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। राज्यपाल महोदय ने उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मना रहा है।
वे विश्व के एक बड़े दूरदर्शी नेता हैं, जो निरंतर विकास हेतु प्रयत्नशील रहते हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने जी-20 की मेजबानी इतने उल्लेखनीय तरीके से किया कि देश का सम्मान दुनिया भर में और बढ़ गया है।राज्यपाल ने कहा कि लोगों के निधन के उपरांत उनके अंगों को बहुत कम ही बाहर निकाला जाता है लेकिन इन अंगों का अन्य लोगों के देखने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने नेत्रदान हेतु आह्वान करते हुए कहते हुए कहा कि लोगों में इसके लिए जागरूकता आवश्यक है ताकि दृष्टिबाधितों की आँखों को रौशनी मिल सके, उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कि अगले वर्ष 740 लोग अपनी आंखें दान करेंगे, और 75 वें जन्मदिन पर 7500 लोग अपनी आंखें दान करने आएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में अंगदान को लेकर जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। तमिलनाडु देश में अंगदान के मामले में अग्रणी राज्यों में से एक है। तमिलनाडु का मॉडल यहां दोहराया जाना चाहिए।













