रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मोरहाबादी आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हेमन्त सोरेन को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने सोरेन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इससे मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया।
उक्त शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष, लोक सभा राहुल गाँधी, नेता, विपक्ष, राज्य सभा श्री मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के माननीय उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शिबू सोरेन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान सभा तेजस्वी यादव, लोक सभा सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथिगण, सांसदगण, विधायकगण तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारीगण एवं आमजन मौजूद थे।राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन तथा मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन का कुशलक्षेम पूछा।













