Sunday, January 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हेमंत सरकार में व्यापारियों की हो रही है हत्या : बाबू लाल मरांडी !

हेमंत सरकार में व्यापारियों की हो रही है हत्या : बाबू लाल मरांडी !

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in झारखंड, धनबाद, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेमंत सरकार में व्यापारियों की हो रही है हत्या : बाबू लाल मरांडी !
4
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : संकल्प यात्रा के दौरान सिंदरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गाँव, ग़रीब किसान मज़दूर, युवा और महिला के प्रति सरकार को समर्पित किया है क्योंकि वे एक ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही बहनों के लिए हर घर शौचालय का निर्माण करवाया, गैस कनेक्शन दिया और अब महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नए बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना शुभारंभ किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेजते हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाज की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा भेजे जा रहे पैसे की कमीसनखोरी हेमंत सोरेन करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए लेकिन  प्रधानमंत्री मोदी  ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो प्रधानमंत्री ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है जबकि इंडीं गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था, वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है।

ये भीपढ़िये

झारखंड के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन दिल्ली में करने पर हर्ष व्यक्त किया !

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया संबोधित !

लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के नाम पर लगाई मुहर !

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में हुए शामिल !

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लाचार है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है। जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था, बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने मामले में सीबीआई जाँच की भी माँग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर मामले में सीबीआई जाँच कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।

Tags: #2024 election#babu lal marandi#BJP#Businessmen are being murdered under Hemant government: Babu Lal Marandi#jharkhand#Jharkhand CM Hemant Soren#sankalp yaatra#SidariDhanbad
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !

सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

दावोस/रांची :मरांडी ने कहा कि 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर झारखंड की उप राजधानी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय...

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के...

उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की !

उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

जमशेदपुर :. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को पत्र लिखकर हार्दिक...

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न !

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रांची मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख...

एनयूएसआरएल रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के बीच हुआएमओयू !

एनयूएसआरएल रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के बीच हुआएमओयू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के स्कूल ऑफ...

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच  विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची / लंदन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    10 shares
    Share 4 Tweet 3
  • इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन के बाद कल्पना सोरेन सर्वोच्च सम्मान व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई में सहयोग पर चर्चा !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

January 25, 2026
झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

January 25, 2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

January 25, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया  भाषण !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया भाषण !

January 25, 2026
झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

January 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.