Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

राजकीय हस्तकरघा एवं सरस मेला 2026 .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रांची के मोराबादी मैदान में राजकीय हस्तकरघा एवं सरस मेला 2026 का उद्घाटन किया गया। यह मेला राज्य के कारीगरों, बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, बुनकर, कारीगर तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ उपस्थित रहीं। मेले में देशभर से आए कारीगरों और उद्यमियों के 650 स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ खादी, हस्तकरघा, हस्तशिल्प और ग्रामीण उत्पादों की विविधता देखने को मिल रही है। यह सरस मेला आगामी 20 दिनों तक चलेगा, जिससे लोगों को देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कुछ विदेशी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं। यहाँ खादी और हस्तकला से जुड़े उत्पादों के साथ ग्रामीण उद्योगों की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित किया जा रहा है।
मेले के दौरान पारंपरिक लोक नृत्य, गायन व वादन, हिंदी गायन, नृत्य नाटिका, आधुनिक फोक गायन तथा बैंड की प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी, जो मेले को सांस्कृतिक रूप से और भी जीवंत बनाएगी।
इस अवसर पर जेएसएलपीएस, पलाश, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग, झारक्राफ्ट, झारखंड हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प निदेशालय सहित विभिन्न सरकारी संस्थाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहाँ राज्य की योजनाओं और उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा,
“प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से महिला उद्यमियों का इस मेले में आना हमारे लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि झारखंड के पारंपरिक उद्योग, हस्तशिल्प और घरों में महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके और उनका उद्यम आगे बढ़े।
इसी सोच के साथ उद्योग विभाग और JSLPS के माध्यम से ‘पलाश’ ब्रांड की स्थापना की गई। यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के उस विज़न का हिस्सा है, जिसमें झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य है।
आज JSLPS से जुड़ी लाखों महिलाएँ सखी मंडलों के माध्यम से न केवल आजीविका कमा रही हैं, बल्कि अपने कौशल, मेहनत और नवाचार के दम पर नए उद्यम खड़े कर रही हैं। पलाश ब्रांड के तहत झारखंड के हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य उत्पाद और वन आधारित उत्पाद अब देश के बड़े बाजारों तक पहुँच रहे हैं।
इस मेले में देश के कोने-कोने से बुनकर और उद्यमी आए हैं, लेकिन इसका मुख्य आकर्षण JSLPS से जुड़ी हमारी सखी मंडल की बहनें हैं। यहाँ लगे 110 स्टॉल इन्हीं बहनों के हैं, जो अपने उत्पादों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध परंपरा, कला और उद्यमिता की पहचान को सामने रख रही हैं।
आज ये बहनें केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं कर रहीं, बल्कि झारखंड की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा रही हैं। सरकार का संकल्प है कि इन महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, बाजार, तकनीक और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका उद्यम और अधिक सशक्त हो और झारखंड महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत मॉडल बनकर उभरे।”

Tags: #A celebration #of rural entrepreneurship# and women empowerment .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस...

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

राँची : झारखण्ड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों...

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी।...

युद्ध तनाव के बीच दुबई में फंसे झारखंड के नवदंपति सुरक्षित स्वदेश लौटे !

युद्ध तनाव के बीच दुबई में फंसे झारखंड के नवदंपति सुरक्षित स्वदेश लौटे !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची: जीवन की नई शुरुआत के सुनहरे सपनों के साथ हनीमून मनाने दुबई गए रांची निवासी अतुल उरांव (SAIL अधिकारी)...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

March 10, 2026
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

March 10, 2026
पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

March 10, 2026
सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

March 10, 2026
चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

March 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.