Saturday, March 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह वासियों को दी सौगात!

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह वासियों को दी सौगात!

15 हज़ार लाभुकों के बीच आज परिसंपत्तियों का किया गया वितरण.

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in गिरिडीह, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

डोरंडा ईदगाह में कांग्रेस नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं !

जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया !

बिहार राज्य में PNG विस्तार को बढ़ावा !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी !

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आपकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह सरकार हर किसी की बात सुनती है और उसका समाधान करती है। सरकार जनता के साथ लगातार संवाद कर रही है। मैं भी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहा हूं, ताकि योजनाओं की जमीनी हकीकत के साथ आपकी समस्याओं को जान और समझ सकूँ.
 झारखंड के अलग राज्य बने दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं । लेकिंन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार एवं कई अन्य क्षेत्र में राज्य वासियों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी।  गरीबी और पिछड़ापन का टैग झारखंड के साथ जुड़ा रहा। लेकिन, हमारी  सरकार विभिन्न चुनौतियों के बीच लगातार राज्य के विकास को गति देने का काम कर रही है हम कोरोना काल में भी लोगों को जीवन और जीविका के साधन उपलब्ध कराए और अब झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं।
 बड़े पैमाने पर हो रही नियुक्ति, पारदर्शिता का पूरा रखा जा रहा ख्याल.
 राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो चुका है । कई विभागों में बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं और आगे भी यह जारी रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर  प्रकाशित हो और इसमें पूरी पारदर्शिता का ख्याल रखा जाए, इस बाबत अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 वर्षों से लंबित समस्याओं का कर रहे समाधान
 हमारी सरकार समस्याओं को लटकाने की बजाए उसके निपटारे की नीति पर कार्य कर रही है। पारा शिक्षकों और सहायिका- सेविका के वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने का काम किया है तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना  फिर से बहाल कर दी गई है। दूसरी तरफ “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के मार्फत सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर अधिकारियों ने  आपकी समस्याओं का समाधान किया है और आपको विभिन्न योजनाओं से जोड़ा है।
 बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में देंगे की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं।  स्कूल ऑफ एक्सीलेंस  इसका उदाहरण है  यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा बच्चों को दे सके । इसके अलावा विद्यालयों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं, खेल और संगीत की भी पढ़ाई होगी।
 खेलों को नया आयाम देने का प्रयास
 राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास की दिशा में भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।  गांव -पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं । पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। विद्यालयों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।  इसी कड़ी में के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का भी झारखंड में आयोजन होगा।
 प्रवासी मजदूरों के लिए भी कई योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से रोजगार के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होता है। इन मजदूरों के कल्याण एवं हितों के संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।  इसी कड़ी में विभिन्न राज्यों के साथ समझौता करने की कार्य योजना बनाई है । इसी कड़ी में  महाराष्ट्र के साथ समझौता हो चुका है। यहां अब झारखंड के मजदूरों के लिए सेन्टर होगा। यहां अधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे, जो मजदूरों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे
 हर वर्ग और हर तबके के लिए चल रही योजनाएं
 सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों औऱ विधवाओं को पेंशन दे रहे हैं तो युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। किसानों- और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चल रही है तो हड़िया- शराब बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो- झानो आशीर्वाद योजना है। पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पितांबर जल समृद्धि योजना और पंचायतों में खेल- खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए शहीद पोटो हो खेल विकास योजना है। इतना ही नहीं और भी कई योजनायें हैं। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें ।
★  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली  188 योजनाओं की गिरिडीह जिले को सौगात दी । इसमें 6821.671 लाख रुपए की 28 योजनाओं का उद्घाटन और 72559.95 लाख रुपए की 160 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, 15 हजार लाभुकों के बीच आज परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।  
★ मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग द्वारा केबी रोड से तिरंगा चौक तक 19 किलोमीटर पथ के सुधार कार्य का किया उद्घाटन।
★ मुख्यमंत्री ने पंडरिया (ईदगाह मोड़) से लाचुडीह ( बांकी कला, सरैया करमे एवं लाचुरी होते हुए) पथ का मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य,  28 किलोमीटर लंबी बनपुरा से गोरहर पथ (एनएच -19)  और सरिया – कोयरीडीह- कठवारा पथ ( 44.46 किलोमीटर) का किया शिलान्यास।
★ उत्पाद कार्यालय, गिरिडीह का नया भवन का उद्घाटन।
★ गिरिडीह जिला के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौली और बड़की नदी पर पुल निर्माण का उद्घाटन।
★ डुमरी प्रखंड में पब्लिक हेल्थ यूनिट  भवन की रखी गई आधारशिला।
 ★  गिरिडीह, सरिया, देवरी, गांवा, जमुआ, धनवार, तिसरी, पीरटांड, गाण्डेय प्रखंड में उप–स्वास्थ्य केंद्र भवन की रखी गई आधारशिला।

Tags: #CM Hemant Soren#dumri Giridih
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मिशन निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन...

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत स्थापित झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (JSFDA) द्वारा अपनी स्थापना...

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

गोड्डा : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं महागामा की विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गया जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया के मायापुर के टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र...

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

पटना : मार्च मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान गया के मायापुर के टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    146 shares
    Share 58 Tweet 37
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    19 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस….भानु प्रताप शाही !

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस….भानु प्रताप शाही !

March 21, 2026
बीआइटी मेसरा में बिटोत्सव 2026 की शुरुआत  !

बीआइटी मेसरा में बिटोत्सव 2026 की शुरुआत !

March 21, 2026
झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज आंधी,बारिश, औंर वज्रपात की संभावना !

झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज आंधी,बारिश, औंर वज्रपात की संभावना !

March 21, 2026
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में   ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित होगा !

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित होगा !

March 21, 2026
डोरंडा ईदगाह में कांग्रेस नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं !

डोरंडा ईदगाह में कांग्रेस नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं !

March 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.