गिरीडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा ,हेमंत सोरेन सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्र भरे जाने का अंतिम दिन है। इसके अलावा जनकारी के अनुसार जेएमएम कैबिनेट मंत्री बेबी देवी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करवाएंगी। गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोगता (राजद), मंत्री बादल पत्रलेख (कांग्रेस)। एनडीए उम्मीदवार के रूप में आजसू पार्टी की नेता यशोदा देवी नामांकन पत्र दाखिल करेगी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत कई पूर्व सांसद, विधायक एवं एनडीए गठबंधन के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।साथ ही जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा नामांकन पत्र भरने के बाद केबी हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा होगी तथा सभा सभा का संबोधन को सीएम हेमंत सोरेन समेत साथी दलों के नेता संबोधित करेंगे।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !
राँची : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच राँची जिला प्रशासन ने स्थिति की...











