राँची : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच राँची जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा की है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आई समस्याओं पर चर्चा की गई। कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान के कारण कुछ समय के लिए वितरण प्रभावित हुआ था।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में स्थिति सामान्य है और गैस की उपलब्धता बनी हुई। प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें, ताकि समय पर डिलीवरी मिल सके।
अधिकारियों के अनुसार बुकिंग के बाद सामान्य स्थिति में 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी दी जा रही है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन की अवधि से पहले समाप्त हो जाता है, तो उसे बिना बुकिंग के 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के छोटे एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
इसके लिए उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा ले सकते हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने कहा, उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए गैस कंपनियों और एजेंसियों के साथ नियमित समंवय किया जा रहा है।
लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से सिलेंडर बुकिंग करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे, बैठक के दौरान गैस एजेंसियों से छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...












