रांची : दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।
आगामी पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि राज्यभर के सभी जिलों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा सके।
दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से टाटा मोटर्स लि० के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लि० के एक प्रतिनिधिमंडल...