Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » धूमधाम से मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती !

धूमधाम से मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती !

शांति और समृद्धि की कामना के साथ हुआ आयोजन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, रांची, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
धूमधाम से मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : डोरंडा स्थित गोरखा चौक, नेपाल हाउस परिसर में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव समारोह रविवार को हर्षोल्लास एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी ने किया। सुबह से ही श्रद्धालु महिला भक्तों की भारी भीड़ पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ी। खास तौर पर दार्जिलिंग से आए लामा द्वारा महिला भक्तों को विधिपूर्वक पूजा कराई गई।

भक्तजनों का एक समूह सिद्धार्थ नगर स्थित हॉस्पिटल लाइन पहुंचा, जहां पारंपरिक ‘लुंगदर झंडा’ फहराया गया एवं भगवान गौतम बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान बुद्ध की पूजा की, प्रसाद ग्रहण किया एवं राज्य की समृद्धि, शांति और सामाजिक समरसता के लिए प्रार्थना की।

पूजा उपरांत मीडिया से बातचीत में डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा, “भगवान बुद्ध का जीवन संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचारों को आत्मसात कर हम एक समतामूलक एवं शांतिपूर्ण समाज की स्थापना कर सकते हैं।”

ये भीपढ़िये

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

उधर, जैप-1 वाहिनी गुंबा समिति द्वारा जैप वन परिसर में भी बुद्ध जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्रातः 11 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें जैप वन के समादेष्टा राकेश रंजन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

दोनों स्थलों पर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था, उत्साह और शांति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी, जैप वन वाहिनी गुंबा समिति एवं स्थानीय नागरिकों की सराहनीय भूमिका रही।
बुद्ध जयंती पर डॉ. रामेश्वर उराँव का संदेश: पंचशील वचनों को अपनाकर बनाएं समतामूलक समाज
उन्होंने कहा, “आज ही के दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यही दिन उनके जीवन के निर्माण का प्रतीक है। बुद्ध धर्म में यह तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। उनके उपदेश और वचन हर युग में प्रासंगिक हैं। वे सात्विक सत्य के आधार पर टिकी हुई शिक्षाएँ हैं, जो मानवता को शांति, करुणा और समरसता की ओर ले जाती हैं।”

डॉ. उराँव ने लोगों से आह्वान किया कि आज के दिन हम यह संकल्प लें कि भगवान बुद्ध के पंचशील वचनों को अपने जीवन में अपनाएँ। उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी वर्ग इन वचनों को अपनाएं, तो एक समतामूलक, शांतिपूर्ण और नैतिक समाज की स्थापना संभव है।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।
भगवान बुद्ध के आदर्श आज भी प्रासंगिक: आलोक कुमार दुबे
भगवान बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि यह दिन केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज के लिए शांति, सहिष्णुता और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें यह संदेश देता है कि हम भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक बेहतर समाज की स्थापना की ओर कदम बढ़ाएं।

उन्होंने कहा, “हमारे भीतर यदि शांति देने की शक्ति है, तो जरूरत पड़ने पर अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़ा होने का साहस भी होना चाहिए। जैसे मां दुर्गा को भी राक्षसों के वध के लिए सशक्त रूप धारण करना पड़ा था, वैसे ही सहिष्णुता के साथ-साथ सामाजिक अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध भी ज़रूरी है।”

उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाया और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई। “अगर कोई हमें एक थप्पड़ मारे, तो हम दूसरा गाल आगे कर दें — यह हमारी सहनशक्ति का परिचय है। यही भगवान बुद्ध का मार्ग है — शांति और सहिष्णुता का मार्ग,” उन्होंने कहा।

समारोह के अंत में आलोक कुमार दूबे ने राजधानीवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “मैं इस पावन अवसर पर रांचीवासियों और पूरे प्रदेश को भगवान बुद्ध जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
गोरखा चौक नेपाल हाउस पर आयोजित बुद्ध जयंती का नेतृत्व छोटा नागपुर बौद्ध सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन तामंग ने किया जबकि जैप वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पेमेन जिम्बा ने किया।

Tags: #Lord Buddha's #birth anniversary #was celebrated #with great pomp.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के धनबाद माफिया कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस...

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों...

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

by firstreport desk2
1 day ago
0

धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

March 10, 2026
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

March 10, 2026
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

March 10, 2026
पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

March 10, 2026
सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

March 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.