Monday, March 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था !

धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था !

विधायक राज सिन्हा के साथ संकड़ों कार्यकर्ता इस ठंड में भी आमजनमानस की समस्याओं के निदान के लिए रात भर धरना स्थल में रहे .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, धनबाद, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड सरहुल पर्व की तैयारी तेज !

पलामू जोन में नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू !

झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा परिवार संग कृष्टी दीपा महोत्सव पहुंचे !

मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण !

धनबाद : धनबाद शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुचारू करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में गंभीर लापरवाही के खिलाफ भाजपा विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा जी द्वारा धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था।
ज्ञात हो कि धरना रात्रि में भी अनवरत जारी रहा, विधायक राज सिन्हा के साथ संकड़ों कार्यकर्ता इस ठंड में भी आमजनमानस की समस्याओं के निदान के लिए रात भर धरना स्थल में रहे।
आज धरने के दूसरे दिन आमजन, प्रभावित वार्डों के लोग, भाजपा महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी मंडलों से पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। जनसैलाब और जनता के हक के सवालों पर विधायक श्री सिन्हा के अडिग रुख को देखते हुए आंदोलन और प्रचंड रूप ले चुका था। आज दूसरे दिन दर्जनों विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी धरना में विधायक के साथ शामिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने इस आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए धरना को मजबूती प्रदान करने हेतु तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति —
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अमर बाउरी,
प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम,
पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता
को धनबाद भेजा, जिन्होंने धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन का समर्थन किया। और विधायक राज सिन्हा के साथ धरना में बैठे।
अंततः जनता के दबाव और विधायक राज सिन्हा के दृढ़ निश्चय के आगे नगर निगम प्रशासन को झुकना पड़ा।
आज संध्या में नगर आयुक्त श्री रविराज शर्मा, उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, अभियंताओं की टीम के साथ धरना स्थल पर पहुँचे और विधायक श्री सिन्हा की सभी प्रमुख मांगों को लिखित रूप से मान लिया गया।
लिखित आश्वासन नगर निगम द्वारा सौंपे जाने के उपरांत विधायक सिन्हा ने धरना को स्थगित किया तथा जनता की जीत को सलाम किया।
विधायक सिन्हा का यह संघर्ष धनबाद की जनता के हित में एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन के रूप में दर्ज हुआ है।
वक्तव्य
विधायक सह विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा* ने धरना की सफलता पे भाजपा प्रदेश नेतृत्व, भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण एवं उनकी पूरी कमेटी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं उनकी पूरी टीम, सभी मंडल अध्यक्ष गण, धनबाद के सभी सामाजिक संगठनों के सदस्यों, सभी आमलोगों को इस आंदोलन में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। एवं कहा कि
धनबाद के विकास, सड़कों की मरम्मत, नालियों व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कोई उपकार नहीं, यह जनता के टैक्स का अधिकार है। मैं अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधि हूँ, उनके हक पर किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि नगर निगम समय पर कार्य पूरा नहीं करता है, तो आंदोलन और तेज होगा — यह लड़ाई जनता की है, जनता के लिए है और जनता के साथ मिलकर लड़ी जाएगी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि, विधायक राज सिन्हा आश्वस्त रहे हम जनहित के उनके आंदोलन में साथ है। और आवश्यकता हुई तो इस आंदोलन को राज्य स्तरीय आंदोलन बनाया जाएगा। झारखंड की यह कैसी सरकार है कि पिछले छह वर्षों से ए सी बी जांच के नाम पे धनबाद की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है? विधायक सिन्हा आमजनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनिश्चितकालीन धरना में बैठे। भाजपा झारखंड प्रदेश उनके साथ है।
विधायक राज सिन्हा का यह संघर्ष पूरी भाजपा संगठन का संघर्ष है। नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ यह चेतावनी है कि जनता के हितों से खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने संबोधित करते हुए कहा कि
विकास बाधित करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजपा जन-समस्याओं पर सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है।”
पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि
जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा ही सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक जवाब मांगने का साहस रखती है। विकास कार्यों में हो रही देरी अब और नहीं चलेगी।
भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने धरने के दूसरे दिन अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधायक राज सिन्हा जी के इस आंदोलन में
महानगर की जनता ने रिकॉर्ड समर्थन देकर यह संदेश दे दिया कि अब केवल और केवल विकास चाहिए। भाजपा जनता के साथ खड़ी है।
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि
शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी हम लगातार संघर्षरत हैं। यह आंदोलन जनसमर्थन की ताकत का प्रतीक है।” परंतु झारखंड की निकम्मी हेमंत सरकार में अफसरशाही चरम पे है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Tags: #An indefinite strike# was going #on at the main gate #of Dhanbad #Municipal Corporation.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला  !

झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

राँची : झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने...

झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर !

झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

झारखंड पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने भागा बांध ओपी क्षेत्र और जोड़ा पोखर ओपी क्षेत्र...

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी  !

कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :झारखंड कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग पर राहुल गांधी जी का आभार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची झारखंड :ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक...

NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन  !

NUSRL में दो अहम कार्यक्रम का समापन !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन हुआ।...

आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

आगामी सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का निरीक्षण !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :झारखंड आगामी सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग कॉलेजों पर लगेगा  फाइन : अजय कुमार सिंह !

नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग कॉलेजों पर लगेगा फाइन : अजय कुमार सिंह !

March 16, 2026
भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों !

March 16, 2026
एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर उसे काम का झांसा देकर बेचने का आरोप !

एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर उसे काम का झांसा देकर बेचने का आरोप !

March 16, 2026
प्रतिबंधित अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार !

प्रतिबंधित अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार !

March 16, 2026
झारखंड विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन  !

झारखंड विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन !

March 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.