झारखंड : धनबाद जिले बीसीसीएल में कार्यरत 25 वर्षीय अंकित रुंडा ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पुलिस बाघमारा थाना क्षेत्र के भीम करनाली श्रमिक कॉलोनी स्थित 6 नंबर घर पर पहुंची जांच में अब तक आत्महत्या के कर्म का पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था, उसकी मां तथा छोटी बहन घर से बाहर गई हुई थी, जिसके बाद यह घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार अंकित बीसीसीएल बरोरा के एमपी कोलियरी कार्यालय में क्लर्क के पद पर पद स्थापित थी। घटना के बाद अंकिता को डुमरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया यूनियनों को सूचना मिलते ही विभिन्न यूनियन लीडर अस्पताल पहुंचे जहां घर वालों का बुरा हाल हो रखा था वहीं उन्होंने अंकित की छोटी बहन को अनुकंपा पर नौकरी देने की मांग की है।
बता दे, अंकित के पिता की मृत्यु 10 माह पहले ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के कारण हुई थी जिसके बाद अनुकंपा पर पिता की नौकरी अंकित रूंडा को मिली थी।












