धनबाद :
झारखंड में देर रात छापेमारी में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस और पश्चिम बंगाल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने बीती रात धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. यहां एक झोपड़ी में महीनों से हथियार बनाने का काम चल रहा था. दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस ने यहां से दर्जनों निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किये हैं. इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












