रांची : राजधानी रांची में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और होम डिलीवरी की परेशानी को लेकर डीसी और गैस कंपनियों के बीच हुई अहम बैठक के बाद अब हालात में सुधार की उम्मीद जगी है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक में साफ निर्देश दिया था कि हर हाल में उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, वरना संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। कई गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वितरण क्षेत्र के रूट भी जारी किए गए हैं।
8 एजेंसियों ने मंगलवार के लिए 43 रूट जारी किए
जानकारी के अनुसार रांची की 8 गैस एजेंसियों ने सिलेंडर वितरण के लिए 43 रूट घोषित किए हैं। इन रूटों पर मंगलवार को गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के प्रतिनिधि रवि भट्ट ने बताया कि मंगलवार को अमरावती कॉलोनी, कृष्णापुरी, द्वारकापुरी और चुटिया क्षेत्र में सिलेंडर बांटे जाएंगे।
इन इलाकों में पहुंचेगी गैस आपूर्ति
शांतनु गैस एजेंसी
कांटाटोली
पीस रोड
खटंगा क्षेत्र
डुमरदगा
बूटी बस्ती
बीआईटी
विकास
प्रताप गैस एजेंसी
इटकी रोड
अरगोड़ा क्षेत्र
कटहल मोड़
दलादली
ललगुटुवा
जयंत गैस एजेंसी
लालपुर
लोहरा कोचा
पथलकुदुवा
पीस रोड
कुम्हार टोली
इस्लाम नगर
माधुरी गैस एजेंसी
रातू
कमड़े
फ्रेंड कॉलोनी
रवि स्टील
रातू चट्टी
सिमलिया
अदिति गैस एजेंसी
कोकर चूना भट्ठा
बैंक कॉलोनी
डिपाटोली
शिवशक्ति नगर
तिरिल
खोरहाटोली
एसके गैस एजेंसी
बरियातू रोड के विभिन्न इलाके
मोरहाबादी
हरिहर सिंह रोड
चिरौंदी
इंडेन गैस एजेंसी
करमटोली
लोअर वर्दवान कंपाउंड
एदलहातू
मोरहाबादी
रेडियम रोड
डिप्टी पाड़ा
डंगरा टोली
किशोरगंज
हरमू रोड
बैकलॉग खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती
हालांकि व्यवस्था में सुधार की शुरुआत हुई है, लेकिन कंपनियों के सामने अभी भी लंबित बुकिंग (बैकलॉग) खत्म करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। कंपनी सूत्रों के अनुसार रांची में अभी भी इंडेन गैस का करीब 65 हजार बैकलॉग बना हुआ है। गैस कंपनियां पहले से बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही हैं। इस कारण नई बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। एजेंसियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में बैकलॉग अधिक है, वहां डीएसी नंबर मिलने में एक-दो दिन की देरी हो रही है। हालांकि उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की जानकारी देकर व्यवस्था को संतुलित करने की कोशिश की जा रही है।
कुछ एजेंसियों की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं
गैस वितरण की व्यवस्था अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। कई एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके वितरण स्थल और रूट को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
इन एजेंसियों में प्रमुख नाम हैं:
देवी गैस
उरांव गैस
आनंद गैस
वैष्णवी गैस एजेंसी
इसके अलावा इंडेन से जुड़ी 4 से 5 एजेंसियां अब भी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।













