रांची : उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आगामी 4, 5 और 6 नवंबर को आयोजित होने वाले रामरेखा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर इसका शुभारंभ करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान उपायुक्त ने बताया कि रामरेखा धाम, सिमडेगा जिले का एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाला स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस महोत्सव को राज्य स्तर पर विशेष पहचान दिलाई जाए और उनकी उपस्थिति से आयोजन को नई ऊंचाई मिले। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और आमजन की भागीदारी से जुड़े विविध आयोजन प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
झारखंड का पेसा नियमावली पूरे देश के लिए बनेगा नाजीर !
रांची.:पेसा नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने का जश्न पूरा राज्य मना रहा है। इस कड़ी में राज्य के...











