रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में बोर्ड-ऑफ-विजिटर्स की टीम ने डालसा की टीम के साथ संयुक्त रूप से आज बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा का ‘जाति आधारित भेदभाव’ के आधार पर निरीक्षण किया। डालसा की बॉर्ड-ऑफ-विजिटर्स की टीम में एजेसी अमित शेखर, डालसा सचिव राकेश रौशन, एसडीओ कुमार रजक, इम्पलॉयमेन्ट ऑफिसर, जेल सुप्रिन्टेन्डेन्ट कुमार चंद्रशेखर, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य उपस्थित थे।
डालसा सचिव ने कहा कि बॉर्ड-ऑफ-विजिटर्स के द्वारा बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा का निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि जेल में रह रहे बंदियों में से किसी को जाति के आधार पर अलग-अलग तो नहीं रखा जा रहा है या फिर जाति के आधार पर उनसे कोई काम तो नहीं कराया जा रहा है, इसकी गहण जांच बोर्ड-ऑफ-विजिटर्स के द्वारा करना बताया गया। जांच के दौरान ऐसा कोई भी मामला बोर्ड-ऑफ-विजिटर्स के पास नहीं आया।
यह भी ज्ञात हो कि बंदियों के खाने-पीने, साफ-सफाई की भी जांच की गयी। तदोपरांत जेल में स्थित लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। बॉर्ड ऑफ विजिटर्स के टीम के द्वारा जेल प्रशासन को साफ-सफाई रखने और बंदियों को दिये जानेवाले खाने-पीने के समानों को साफ रखने का निर्देश भी दिया गया।
इसके साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चे-बच्चियों के पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने का भी निर्देश दिया गया।
डालसा सचिव ने डिस्पेंशरी में बंदियों के निरंतर जांच कराने का निर्देश जेल प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मियों को दिया, जिससे कि बंदियों और उनके बच्चों के स्वास्थ्य सामान्य रहे।
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने समर्थकों के साथ ली भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया !
रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भव्य मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष,राज्य...












