चक्रधरपुर : सोनुवा मार्ग के सानीपदमपुर चौक की समीप स्थित तारणी मंदिर के समीप पुलिया पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला. जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के अनुसार कोई व्यक्ति एक-दो दिनों से पुलिया पर बैठा रहता था. युवक मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा था. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई थी,लेकिन पुलिस देर से पहुंची जिस कारण व्यक्ति का शव काफी समय तक वहीँ पड़ा रहा. युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के लापरवाह रवैये से ग्रामीण थोड़े नाराज़ दिखे थे. पुलिस जांच के दौरान लोगों ने बताया कि देर रात उसके जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी. इसके बाद सुबह युवक का शव नग्न अवस्था में दिखा तथा मुंह से झाग निकल रहा था. जिस कारण सांप के काटने की आशंका जताई जा रही है.
रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत !
झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के साथ BJP के नए प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारियों का रांची में भव्य स्वागत रांची: भारतीय...











