बोकारो :चास नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर के समर्थन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में अल्पसंख्यकों की भी हिस्सेदारी बनती है। मंत्री ने कहा— “यहां आदिवासी 27 प्रतिशत हैं और हम अल्पसंख्यक 19 प्रतिशत। हम सिर्फ वोट देने के लिए नहीं बने हैं। संसद में नहीं, विधायक में नहीं, कम से कम मेयर में तो हमारा अधिकार बनता है।”
गौस नगर (भर्रा) के मदरसा मैदान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने कहा कि जमील अख्तर साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी हैं। यदि कांग्रेस समर्थित मेयर बनते हैं तो चास शहर के सभी वार्डों का चहुंमुखी विकास होगा।
उन्होंने जनता से दलगत भावना से ऊपर उठकर जमील अख्तर को समर्थन देने की अपील की। साथ ही कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार है, इसलिए मेयर भी कांग्रेस का हुआ तो विकास कार्यों की गति और तेज होगी।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। भाजपा राहुल गांधी से डर गई है।”
मंत्री ने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे
बिस्किट मॉडल’ उजागर, चुनाव आयोग करें सख्त करवाई – कांग्रेस !
रांची :रांची नगर निगम चुनाव 2026 के बीच भाजपा पर चुनावी प्रलोभन और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कांग्रेस...












