चान्हो : के बाजारटांड में सोमवार को मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेन्ट्रल एक्शन मुहर्रम कमिटी द्वारा आयोजित इस मेले में सैकड़ों गांव से आए अखाड़ाधारियों ने खेल का प्रदर्शन किया।
खेल का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष जुल्फान अंसारी और कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तलवार भांजकर खेल का शुभारंभ किया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी का याद दिलाया और कहा कि उनकी कुर्बानी हमें सच्चाई और न्याय के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है।
इसके बाद विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ियों ने करतब दिखाया। उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो० मोजीबुल्लाह, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल्लाह अंसारी, खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, इरशाद अंसारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने अखाड़ाधारियों के करतब देखकर उनकी प्रशंसा की।













