धनबाद : धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के मंडल केंदुवाडीह निवासी 45 वर्षीय दिलीप बावरी की मृत्यु करंट लगाने के वजह से हो गई। जानकारी के अनुसार मृत दिलीप बावरी पेशे से बिजली मिस्त्री था, उसके गाँव में बिजली नहीं थी जिस कारण दिलीप पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। काम करने के दौरान ही उसे करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया तथा फ़ौरन गाँव वालों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाँव में मातम का माहौल बना हुआ है, दिलीप बावरी एक गरीब परिवार से था। बरोरा पुलिस ने बताया कि गाँव से उन्हें इस घटना के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !
रांची : झारखंड के धनबाद माफिया कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की...












