रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का सपरिवार पूजन किया और राज्य की सुख समृद्धि,और प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ,महामंत्री मनोज सिंह ,सरोज सिंह,सुबोध सिंह गुड्डू,योगेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष वरुण साहू,नरेंद्र सिंह,धीरज महतो आदि शामिल हुए।
साहू ने चितरपुर में बजरंग दल के सचिन प्रजापति, डब्लू साहू, सन्नी को अंगवस्त्र देकर प्रदेश भाजपा की ओर से सम्मानित किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कहा कि बजरंग दल जैसा राष्ट्रव्यापी संगठन के कार्यकर्ता समर्पित भाव से देश और समाज की सेवा में जुटे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता संकट मोचन बन कर आते हैं यही इनकी पहचान है।
कहा कि सीता का पता लगाकर जैसे बजरंगबली ने भगवान राम को चिंता से मुक्त किया था वैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मां को और पूरे प्रदेश को चिंता से मुक्त कराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा तो इनका सम्मान कर रही है लेकिन राज्य सरकार भी इन्हें उचित इनाम राशि देकर सम्मानित करे।
झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !
रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत...












