रांची :रांची बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित की गई है। जिसके पहले दिन का समापन सफलतापूर्वक आज हुआ।
संस्थान का खेल परिसर लगभग एक लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 400 मीटर का एथलेटिक ट्रैक, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान, जिमनैजियम, मल्टी-जिम, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज, लॉन टेनिस, थ्रो बॉल और हैंडबॉल जैसी कई खेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
इस खेल महोत्सव का आयोजन डॉ. महेन्द्र कुमार, आयोजन सचिव, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के कार्यकारी कुलपति प्रो. अशोक शेरोन द्वारा किया गया। इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रसिद्ध खिलाड़ी वसीम और दिनेश अतिथि सम्मान के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, विभिन्न संकायों के डीन, एसोसिएट डीन, शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान गुब्बारे छोड़े गए, नवोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा बैंड प्रदर्शन किया गया और पहले दिन का समापन नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम से हुआ, जिन्हें नृत्य प्रशिक्षक निकिता टिग्गा ने प्रशिक्षित किया था।
संस्थान में खेल और शारीरिक गतिविधियों को छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। नियमित प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, निरंतरता और टीम भावना का विकास किया जाता है, जो उनके शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होता है।
जरूरतमंदों को न्याय व हक दिलाना ही उद्देश्य : डालसा !
रांची : न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू दक्षिणी...











