रांची :बिरसा मुंडा हवाईअड्डा, राँची में चल रहे तीन दिवसीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological and Nuclear) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत National Disaster Response Force (NDRF) की टीम द्वारा एक मॉक अभ्यास (Mock Exercise) आयोजित किया गया।
इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित CBRN आपदा की स्थिति में हवाईअड्डा प्रबंधन तथा विभिन्न संबंधित एजेंसियों की तत्परता, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण करना था। अभ्यास के दौरान संभावित आपदा की एक काल्पनिक स्थिति का निर्माण कर उससे निपटने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
मॉक अभ्यास में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ NDRF, CISF, एयरलाइंस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, राहत एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली का अभ्यास किया गया।
ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !
रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ग़लत विदेश नीति...












