Tuesday, March 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार सीएम ने देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा परिसर का किया उद्घाटन !

बिहार सीएम ने देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा परिसर का किया उद्घाटन !

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की विभिन्न योजनाओं का भी किया शुभारंभ .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार सीएम ने देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा परिसर का किया उद्घाटन !
375
SHARES
1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने  पटना के कुम्हरार में नवनिर्मित देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र ‘बापू परीक्षा परिसर का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की विभिन्न योजनाओं का भी शुभारंभ किया। बापू परीक्षा परिसर का निर्माण परीक्षा व्यवस्था को और उत्कृष्ट बनाने के लिए किया गया है। 261.11 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 6 एकड़ में फैले बापू परीक्षा परिसर का निर्माण कराया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस परीक्षा केंद्र में ऐसी व्यवस्था की गई है कि विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष  आनंद किशोर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु वृत्त चित्र प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने बापू परीक्षा परिसर में पौधारोपण भी किया .

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वितीय चरण के सुधारों की कार्ययोजना का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने बिहार बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु पटना प्रमंडल में निःशुल्क आवासीय अनुशिक्षण (कोचिंग ) तथा शेष 8 प्रमंडलीय मुख्यालयों में निःशुल्क गैर आवासीय अनुशिक्षण ( कोचिंग ) कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया|द्वितीय चरण के सुधारों की कार्ययोजना के तहत राज्य के शेष सभी 29 जिलों में परीक्षा भवनों की स्थापना तथा राज्य के सभी 38 जिलों में वज्रगृहों की स्थापना की जाएगी। राज्य के सभी 9 प्रमंडलों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों-सह- कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, राज्य के सभी मैट्रिक एवं इंटर शिक्षण संस्थानों में प्रति माह एसेसमेंट सिस्टम की शुरुआत तथा राज्य के सभी इंटर एवं मैट्रिक शिक्षण संस्थानों में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का भी अधिष्ठापन किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की सभी प्रकार की सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था, नये इंटर एवं मैट्रिक स्तरीय शिक्षण संस्थानों के लिए जी०आई०एस० बेस्ड ऑनलाइन एफलिएशन एंड इंस्पेक्शन सिस्टम की व्यवस्था तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की सभी परीक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं आर्टिफिशियल बेस्ड डेटा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की सभी परीक्षाओं में आर0एफ0आई0डी0 बेस्ड सिक्यूरिटी एवं ट्रैकिंग सिस्टम की व्यवस्था होगी। पांच तल्लवाले परीक्षा केंद्र के भवन का निरीक्षण किया। मुख्य भवन को ए० और बी० ब्लॉक में बांटा गया है जहां 20 हजार से 25 हजार विद्यार्थियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने पहले एवं पांचवें तल्ले पर जाकर परीक्षा हॉल एवं विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भवन की छत पर लगे सोलर प्लेट को भी देखा तथा वहां और अधिक सोलर प्लेट लगाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।मुख्यमंत्री  ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमलोग बहुत पहले से कोशिश कर रहे थे कि पटना में एक बड़ा परीक्षा भवन बने जहां बैठकर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा दे सकें। पटना में परीक्षा भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, बाकी जगहों पर भी इसका निर्माण करवा रहे हैं। इस भवन में हर दिन परीक्षा हो सकती है। हमारी इच्छा के अनुसार यहां पर भवन बन गया है, इससे मुझे खुशी है। हमने ही कहा था कि इस भवन का नामकरण बापू के नाम पर कीजिए। बापू के नाम पर ही इसका नामकरण बापू परीक्षा परिसर किया गया है, यह बहुत खुशी की बात है। आपलोग देख रहे हैं कि हमलोग कितना काम कर रहे हैं।

ये भीपढ़िये

मिशन निदेशक, एनएचएम झारखंड की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण !

रामनवमी पर्व को लेकर नगर निगम द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां !

बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल और लिडार डाटा विश्लेषण पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

झारखंड सरकार खून देने में नहीं, खून चूसने में लगी है :राफ़िया नाज़ !

Tags: bihar-seeem-ne-d…-ka-kiya-udghatn
Share150Tweet94SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

आरपीएफ द्वारा अवैध शराब की बरामदगी एवं एक अभियुक्त की गिरफ्तारी !

आरपीएफ द्वारा अवैध शराब की बरामदगी एवं एक अभियुक्त की गिरफ्तारी !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

रांची :झारखंड रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत...

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

by First Report Live (Bureau)
22 hours ago
0

रांची :झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति 94 वीं त्रैमासिक बैठक वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि की उपस्थिति में...

कांग्रेसजनों द्वारा अमरशहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी !

कांग्रेसजनों द्वारा अमरशहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस तथा...

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धीमी प्रगति चिंताजनक : शिल्पी नेहा तिर्की !

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धीमी प्रगति चिंताजनक : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची — झारखण्ड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद के गांधी मैदान से जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक...

बिहार मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन  !

बिहार मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    173 shares
    Share 69 Tweet 43
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3

अभी अभी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित.प्रदीप वर्मा !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित.प्रदीप वर्मा !

March 24, 2026
गेतलसूद डैम में ₹500 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट का पावर प्लांट बनकर लगभग तैयार !

गेतलसूद डैम में ₹500 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट का पावर प्लांट बनकर लगभग तैयार !

March 24, 2026
रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

March 24, 2026
राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार इक्फाई  विश्वविद्यालय दिक्षात सामारोह में सम्मलित हुए !

राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार इक्फाई विश्वविद्यालय दिक्षात सामारोह में सम्मलित हुए !

March 24, 2026
मिशन निदेशक, एनएचएम झारखंड की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण !

मिशन निदेशक, एनएचएम झारखंड की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण !

March 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.