रांची :मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने का गंदा खेल बन चुका है।
कहा कि महालेखाकार (AG) की ऑडिट टीम जब घोटाले का हिसाब और फाइलें मांगती है, तो विभाग सीनाजोरी पर उतर आते हैं। आबकारी विभाग अकेला नहीं है, बल्कि ऐसे कई विभाग हैं जो ऑडिट के लिए फाइलें देने से साफ इनकार कर रहे हैं।
कहा कि विभागों का यह तर्क कि “फाइलें ACB ले गई है,”। यह अब पूरी तरह साफ है कि ACB की यह कथित ‘कार्रवाई’ दोषियों को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि पैसे का लेखा-जोखा छिपाने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए की जा रही है।
कहा कि जांच के नाम पर फाइलों को ‘बंधक’ बना लेना, एक सोची-समझी साजिश है, ताकि न ऑडिट पूरा हो और न ही सच बाहर आए। सरकारी तंत्र खुद ही ‘जांच’ को ‘बचाव की ढाल’ बनाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है।
कहा कि यह झारखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।
आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया !
रांची : रांची जिले के माण्डर प्रखंड में आज माण्डर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा माण्डर आजीविका...












