रांची : झारखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस तो कभी अचानक बारिश लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से शाम तक आसमान का रंग बदलने और बादलों की आवाजाही ने सभी का ध्यान मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर टिका दिया है। लोग जानना चाहते हैं कि यह मौसम का खेल कब तक चलेगा और आगे बारिश का क्या हाल रहेगा।
29 अगस्त से शुरु होगा बारिश का नया दौर
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में दो दिन की राहत के बाद 29 अगस्त से बारिश का नया सिलसिला शुरु होगा। 29 और 30 अगस्त को कोल्हान और संताल परगना इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 29 से 31 अगस्त तक पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। आज मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन दक्षिणी और मध्य जिलों में शाम 7 बजे के बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कोल्हान और संथाल परगना में अलर्ट
28 अगस्त : पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना।
29 अगस्त : दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में भार
भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !
रांची : झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा तत्कालीन विभागीय...












