रांची :एक राजनीतिक छल के तहत भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की साजिश रची: डॉ मनोज।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक छल के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को हटाने की साजिश की जो एक राजनीतिक धोखा है। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री के पद से बेदखल करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी आज से नहीं लंबे दिनों से प्रयास कर रही थी और आखिरकर आज भाजपा ने उन्हें अपने चंगुल में फंसा ही लिया। इस संबंध में लगातार हमारे आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव जी और माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने नीतीश कुमार को अगाह करते आ रहे थे और आज वही हुआ। भारतीय जनता पार्टी का यही कुचक्र और राजनीति के तहत इतना मानसिक दबाव बनाया गया,बढ़ाया कि आज उन्हें कुर्सी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा । जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के मुखिया को प्रेशर पॉलिटिक्स कर के जबरदस्ती कुर्सी से हटाना यह काफी अन्याय पूर्ण है और बिहार के आम आवाम के साथ धोखा है।
डॉ कुमार ने कहा कि भाजपा जब-जब किसी दल को अपने साथ रखकर राजनीति की है तब तब उस पार्टी को बर्बाद करने का साजिश की है इसके कई उदाहरण है वह शिवसेना की पार्टी हो या चौटाला जी की पार्टी हो या अन्य कोई सहयोगी पार्टी हो , भारतीय जनता पार्टी ने समाप्त करने का काम किया और वही कुचक्र बिहार में भारतीय जनता पार्टी कर रही है ताकि जदयू वहां से समाप्त हो जाए।
नवदंपति दुबई में फंसा !
रांची : अपने जीवन के नए शुरुआत तथा खास पल को यादगार बनाने दुबई पहुंचे रांची के रहने वाले स्टील...











