झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है जबकि आम जनता ख़ौफ़ के साए में जीने को मजबूर हैं। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में बालू पर टैक्स नहीं लगता था। हेमंत सरकार ने बालू घाट दिल्ली मुंबई वालों को दे दिया। पुलिस अफ़सर की गठजोड़ झारखंड को लूटने में व्यस्त हैं हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले छः महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सुरक्षा माँगने के बावजूद नहीं मिलना सरकार के नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जाँच नहीं हुआ तो भाजपा सरकार बनने पर जाँच कराएगी और ज़िम्मेवार व्यक्ति के ख़िलाफ़ करवाई होगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बालू, कोयला, पत्थर, ज़मीन लूटने वाले, भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों, बिचौलियों को सुरक्षा मुहैया करवा रही है जबकि व्यापारियों की हत्या हो रही है। व्यापारी मारे जा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने पर झारखंड को लूटने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को ढूँढ कर कार्रवाई की जाएगी। क़ानून बनाकर जीतने भी अवैध दौलत है उनको ज़ब्त कर सरकारी काम में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अफ़सर यदि यह सोच रहे हैं कि लूट कर पैसा पचा लेंगे तो ग़लतफ़हमी निकाल लें। उन्होंने कहा कि मोदी जी के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में ईडी सीबीआई ने 1 लाख करोड़ ₹ भ्रष्टाचार के ज़ब्त किया है। झारखंड के भ्रष्टाचारी सचेत हो जाए। जहां कहीं दौलत छुपा कर रखेंगे उसे निकलवा देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करण भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं हो रही है। हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। ईडी ने दर्जनों बार भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आइआर को लिखा किंतु हेमंत ने फ़ाइल को दबा रखा है। जो परिवार और पैसे के लिये रणनीति करते हैं उनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है। हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जब से कहा है न खाएँगे न खाने देंगे इससे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो गाँव ग़रीब किसान, महिला की चिंता करते हैं हमे उनकी चिंता करना है।













