रांची :-भाजपा ने मजबूत संगठनकर्ता शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव का प्रभारी और सह प्रभारी बनाया है , लक्ष्मीकांत वाजपेई झारखंड के प्रभारी बने रहेंगे .झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं .बीजेपी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त करना शुरू कर दिया है .भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश केंद्रीय मंत्री के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है . वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सह प्रभारी होंगे .बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी गई है .













