राँची : जिले के बीआईटी ओपी क्षेत्र में रहने वाली मां-बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी जहीर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंची थी, जिसके बाद राँची पुलिस रेस हुई। मामला राँची के बीआईटी ओपी क्षेत्र का है। यहां कुछ दिन पहले कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति घर में घुसकर एक महिला और उसकी नबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था।
विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा महिला और उसकी बेटी को लोहे के रड से मारा गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए, इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस के द्वारा मामले में संज्ञान नहीं लिए जाने के बाद एक्स के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घटना की जानकारी दी गई। जिसपर सीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और राँची पुलिस को घायल मां-बेटी का बेहतर इलाज करवाने के साथ-साथ आरोपियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद राँची पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी जाहिर शेख को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार !
रांची : से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और...