रांची :बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा, रांची के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा 20 से 22 फरवरी 2026 तक संस्थान परिसर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यह सम्मेलन कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय “डिजिटल युग के लिए प्रबंधन की नई दिशा: नए विचार, नवाचार, कार्यप्रणाली और संभावनाएं” रखा गया है। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, ऑटोमेशन, ब्लॉकचेन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी नई तकनीकों का प्रबंधन, नेतृत्व, रणनीति, शासन, मार्केटिंग, संचालन, स्थिरता और उद्यमिता पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा होगी।
यह सम्मेलन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श और सहयोग का मंच प्रदान करेगा। साथ ही इसका उद्देश्य बदलते डिजिटल दौर के अनुसार नई प्रबंधन पद्धतियों को समझना और भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करना है।
20 फरवरी 2026 को होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आईएएस अधिकारी अनन्य मित्तल उपस्थित रहेंगे। वहीं जिंदल स्टील लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं कोल मैनेजमेंट ग्रुप के प्रमुख राजीव रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान उद्घाटन और प्लेनरी सत्रों में देश-विदेश के शिक्षाविदों द्वारा मुख्य व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके अलावा दस अलग-अलग विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित होंगे, जिनमें शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा प्रत्येक ट्रैक में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र और मौखिक प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। उद्घाटन सत्र में ‘बुक ऑफ एब्स्ट्रैक्ट्स’ का विमोचन भी किया जाएगा।
अधिक जानकारी, मीडिया संबंधी प्रश्नों और सहभागिता के लिए संपर्क करें
बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !
रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड में बच्चों के अपहरण, लापता होने और...












