रांची :लातेहार झमूमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शहादेव के साथ पार्टी कर्तकर्ताओं ने कई बार मुख्य मंत्री से मिल कर की थी मांग माननीय मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार झामुमो के नेताओं का रखा मान
बालूमाथ के लिए सपना बन चुके डिग्री कॉलेज का रास्ता हुआ साफ
मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा के लिए भटकते थे हमारे बच्चे
झारखंड कैबिनेट ने बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए 38.82 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या 600/2025 के अनुसार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू अंतर्गत लातेहार जिले के बालूमाथ में डिग्री महाविद्यालय, बालूमाथ, लातेहार के निर्माण कार्य के लिए 38,82,08,000/-(अड़तीस करोड़ बयासी लाख आठ हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद बालूमाथ में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्री सदस्य जुनैद अनवर ने बालूमाथ डिग्री कॉलेज के लिए झारखंड कैबिनेट से 38.82 करोड़ रुपए की मंजूरी को ऐतिहासिक कदम बताते हुवे मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया अनवर ने कहा की बालूमाथ में डिग्री कॉलेज की मांग सदियों से चला आ रहा था डिग्री कॉलेज नहीं होने से क्षेत्र के बच्चे काफी परेशान थे इस विषय पर लातेहार के झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कर्तकर्ताओं ने कई बार मुख्य मंत्री से मिल कर समस्या बताई थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन भी दिया था आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना वादा पूरा कर बालूमाथ वासियों को उपहार दिया है जिस से क्षेत्र में खुसी की लहर है अनवर ने कहा की बालूमाथ में डिग्री कॉलेज का नहीं होना एक बड़ी समस्या थी लम्बे समय तक झारखंड के सत्ता मे रहने वली भरतिए जनता पार्टी की सरकार ने इस समस्या को नजर अंदाज किया था जिसे इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार ने गंभीरता से लेकर पूर्ण किया मैं उक्त कार्य के लिए झारखंड के माननीय मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी का आभार व्यक्त करता हूँ
सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !
दावोस/रांची :मरांडी ने कहा कि 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर झारखंड की उप राजधानी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय...











