राँची : झारखण्ड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स इन दिनों अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। व्यवस्था सुधरने की बजाय दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
इलाज की आस लेकर आने वाले हजारों मरीजों के लिए रिम्स की हालत चिंता का विषय बनती जा रही है। जर्जर भवन, बदहाल सफाई व्यवस्था, दवा की कमी और हेल्प डेस्क से जुड़ी व्यवस्था के ठप होने से अस्पताल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रिम्स परिसर की मेन बिल्डिंग के कई भवन बेहद जर्जर हालत में हैं। दीवारों में दरारें, छत से झड़ता प्लास्टर और जगह-जगह पानी का रिसाव आम बात हो गई है।
प्रबंधन की ओर से पहले ही खस्ताहाल भवनों में मरीजों को भर्ती नहीं करने का आदेश दिया गया था, बावजूद इसके मुख्य भवन में लगभग 1000 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें कई फ्लोर की स्थिति जर्जर हो गई है।
कई वार्डों और गलियारों में गंदगी, बदबू और कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना रहता है, खासकर कमजोर मरीजों और बुजुर्गों के लिए ये परेशानी का सबब बन सकता है।
फ्लाइंग टीम द्वारा 14 किलोग्राम गांजा बरामद !
रांची :कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल, रांची अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार सतर्क...











