Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने बकरीद पर्व की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा !

अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने बकरीद पर्व की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा !

आगामी त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बनाए गए रणनीतियों की क्षेत्रवार प्रस्तुति दी गई.

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in झारखंड, धर्म, रांची, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने  बकरीद पर्व   की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : पुलिस मुख्यालय सभागार में अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रिया दूबे, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, इंद्रजीत माहथा, पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर एवं मूमल राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक, वि०शा० भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षक ने भाग लिया।

बैठक में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिलावार निम्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी

1.विगत वर्ष ईद-उल-जुहा (बकरीद) से संबंधित या अन्य सांप्रदायिक घटनाओं से संबंधित दर्ज कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति 2. आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई 3. विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं बलों की उपलब्धता एवं प्रतिनियुक्ति 4. धार्मिक स्थलों / संवेदनशील स्थानों के आस-पास की गई सुरक्षात्मक कार्रवाई यथा-सी०सी०टी०वी० का अधिष्ठापन, वीडियोग्राफी एवं ड्रोन द्वारा निगरानी 5. संयुक्त नियंत्रण कक्ष तथा आपातकालीन योजना 6. जिला थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक 7. जिलों में दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगारोधी वाहन, वॉटर केनन की उपलब्धता एवं एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रील की व्यवस्था 8. लंबित वांरट / कुर्की का निष्पादन की अद्यतन स्थिति 9. डी० जे० / अन्य साउण्ड सिस्टम द्वारा उत्तेजक गानों के प्रसारण पर नियंत्रण 10. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी 11. प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर निगरानी।

ये भीपढ़िये

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

बैठक के दौरान सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा आगामी त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बनाए गए रणनीतियों की क्षेत्रवार प्रस्तुति दी गई।

जिले के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षकों से धार्मिक स्थलों की मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु की जा रही कार्रवाई, शांति समिति की बैठक कर उनकी छोटी-मोटी कठिनाइयों का निराकरण, डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कार्रवाई, सोशल मीडिया एवं वाट्सऐप पर विशेष निगरानी रखने, त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्ती से की जाने वाली कार्रवाई की व्यापक रूप से चर्चा की गई।

पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा सभी जिलों को राज्य में आगामी त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, वैसे जिले जहाँ पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई हैं, उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने एवं सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने, जिला नियंत्रण कक्ष को अधिक प्रभावी रूप से कार्य करने, हॉट स्पॉट जगहों को चिन्हित कर उस पर विशेष निगरानी रखने, मोटरसाईकल दस्ता से निगरानी रखने, बलों के लिये मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, स्पेशल ड्राईव चलाने एवं विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने हेतु सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया।

Tags: #Anurag Gupta# Director General of Police#Jharkhand reviewed #the security and law# and order situation #during Bakrid festival .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के धनबाद माफिया कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस...

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों...

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

by firstreport desk2
1 day ago
0

धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

March 10, 2026
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

March 10, 2026
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

March 10, 2026
पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

March 10, 2026
सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

March 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.