Monday, March 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
11
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

री-एडमिशन और वार्षिक फीस को लेकर पेरेंट्स परेशान !

आज सदन के बाहर धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाया !

मुख्यमंत्री से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की !

बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

रांची :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई–1, इकाई–2 एवं इकाई–3 तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में रांची विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक स्थित स्मार्ट रूम (लाइब्रेरी के समीप) में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष कार्यक्रम का थीम था — “राइट, जस्टिस एंड एक्शन फॉर ऑल वुमन एंड गर्ल्स” (सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और सक्रिय पहल)। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता तथा उनके सशक्त और सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की पहल करने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समान अवसर तथा सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सृजनात्मक चित्रों और संदेशों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और न्यायपूर्ण समाज की आवश्यकता को रेखांकित किया।
इस अवसर पर कॉलेज की विभिन्न छात्राओं — शालिनी गुप्ता, कुमारी मानसी, सपना कुमारी, निशा कुमारी, सौम्या , श्रेया प्रसाद, भूमिका सिंह, जस्सी कुमारी, विनीता दास और कनक शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी, प्रियंका कुमारी ,साक्षी कुमारी ने महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की शिक्षिकाओं डॉ. कुमारी उर्वशी, डॉ. कुमारी भारती सिंह, डॉ. हर्षिता सिन्हा, डॉ. किरण तिवारी, डॉ. नेहा कौर, डॉ. शशिकांता टोप्पो एवं डॉ. नीलिमा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जो उल्लेखनीय है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में सामाजिक संवेदनशीलता, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

Tags: #On International Women's Day#a speech competition# and poster competition# was organized #at Women's College# Ranchi.
Share4Tweet3SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

अपने अपने निकाय क्षेत्रों के नरेंद्र मोदी बने निकाय जनप्रतिनिधि….आदित्य साहू !

अपने अपने निकाय क्षेत्रों के नरेंद्र मोदी बने निकाय जनप्रतिनिधि….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में चिरौंदी रांची स्थित गीतांजलि...

भाजपा ने प्रदेश भर के सभी जिलों में किया ममता बनर्जी का पुतला दहन !

भाजपा ने प्रदेश भर के सभी जिलों में किया ममता बनर्जी का पुतला दहन !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची :भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा प्रदेश भर के सभी जिलों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों :आदित्य साहू !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों :आदित्य साहू !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संवैधानिक प्रोटोकॉल...

वासेपुर फिर गरमाया : प्रिंस खान का वीडियो वायरल !

वासेपुर फिर गरमाया : प्रिंस खान का वीडियो वायरल !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

धनबाद : कोयलांचल के वासेपुर में वर्चस्व की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। कुख्यात प्रिंस खान...

सिविल कोर्ट, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी !

सिविल कोर्ट, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची: राजधानी रांची में पिछले एक महीने से बम धमाके की धमकी देने वाले ईमेल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती...

अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश जी कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की !

अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आवासीय कार्यालय में केशव जी की उपस्थित में आज...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में हुए सम्मिलित हुए !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

March 9, 2026
राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए !

March 9, 2026
एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

एन’काउंटर, मा’रा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर !

March 9, 2026
युद्ध तनाव के बीच दुबई में फंसे झारखंड के नवदंपति सुरक्षित स्वदेश लौटे !

युद्ध तनाव के बीच दुबई में फंसे झारखंड के नवदंपति सुरक्षित स्वदेश लौटे !

March 9, 2026
री-एडमिशन और वार्षिक फीस को लेकर पेरेंट्स परेशान  !

री-एडमिशन और वार्षिक फीस को लेकर पेरेंट्स परेशान !

March 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.