रांची : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, पलामू, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे राज्य में बारिश तेज हो गई है।
तापमान में कमी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मंगलवार को रांची में बारिश के कारण तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं, गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री रहा।
रांची में बारिश कम हुई, लेकिन अगले कुछ दिनों में यहां भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में ओडिशा से होते हुए झारखंड को प्रभावित करेगा। मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा से गुजर रही है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है
झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !
रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...











