Thursday, February 19, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अबुआ सरकार में सर्वाधिक लूटे पीटे जा रहे गरीब आदिवासी….बाबूलाल मरांडी !

अबुआ सरकार में सर्वाधिक लूटे पीटे जा रहे गरीब आदिवासी….बाबूलाल मरांडी !

सूर्या हांसदा हत्या मामले की सीबीआई जांच कराने और नगड़ी के रैयतों को जमीन की वापसी की मांग को लेकर 11 सितंबर को सभी प्रखंडों में प्रदर्शन करेगी भाजपा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
अबुआ सरकार में सर्वाधिक लूटे पीटे जा रहे गरीब आदिवासी….बाबूलाल मरांडी !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

झारखंड सीएम ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।  मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
मरांडी ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस द्वारा की गई नृशंस हत्या और नगड़ी के आदिवासी रैयतों से रिम्स 2 के नाम पर हेमंत सरकार द्वारा जमीन छीने जाने को भाजपा ने गम्भीरता से लिया है। पार्टी ने पहले भी सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद किया है।लेकिन सरकार अपने जिद्द पर अड़ी है।इसलिए भाजपा फिर इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन करने जा रही।
मरांडी ने पार्टी द्वारा आगमी 11 सितंबर को दोनों मुद्दों को लेकर राज्य के सभी 216 प्रखंडों में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम से प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया है।
उन्होंने दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सूर्या हांसदा जिसको राज्य पुलिस एनकाउंटर बता रही उसकी बेरहमी से हत्या हुई है दूसरी ओर नगड़ी रांची में आदिवासी रैयतों की खेतिहर जमीन राज्य सरकार रिम्स 2 के नाम पर छीन रही है।
कहा कि सूर्या हांसदा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता थे।बोरियो विधानसभा क्षेत्र से वे चार बार चुनाव लड़े थे। अपने घर में वे भवन बनाकर 250 से अधिक गरीब आदिवासी बच्चों को सिर्फ पढ़ाने की नहीं बल्कि उनके भोजन आवास की भी चिंता करते थे।
कहा कि एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वे ललमटिया कोयला खदान से कोयले को चोरी अवैध उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाते थे। अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र बोरियो अंतर्गत मिर्जा चौकी जो पत्थर उत्खनन का क्षेत्र है से बड़े पैमाने पर राज्य सरकार के संरक्षण में होने वाले पत्थर तस्करी का विरोध करते थे। इसलिए वे अवैध कारोबार करने वालों केलिए और उनके संरक्षकों के आंखों की किरकिरी बने हुए थे।
कहा कि कहने में कोई आपत्ति नहीं की हेमंत सरकार में बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है। और यह बात सीबीआई जांच में भी सामने आ रही है।
कहा कि अवैध खनन माफियाओं दलाल,बिचौलियों ने स्व सूर्या हांसदा को रास्ते से हटाने केलिए सुनियोजित तरीका अपनाया। देवघर जिला के मोहनपुर लेजाकर उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। उनके शरीर पर पाए जाने वाले बड़े बड़े धब्बे यह साबित कर रहे।और फिर जब उनकी मौत हो गई तो उन्हें गोली मारी गई।
कहा कि प्रेस तक को घटना स्थल से दूर रखा गया।और पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंपा गया। पुलिस द्वारा बताए गए तथाकथित एनकाउंटर स्थल पर खून के छींटे भी नहीं पाए गए। जिससे बिल्कुल साफ है कि उनकी हत्या की गई है।
कहा कि सत्ताधारी उन्हें अपराधी बता रहे ।जबकि उनपर दर्ज 24 मुकदमों में से 14 में वे बरी हो चुके थे5 में बेल मिल चुका था और 5 में कोई वारंट जारी नहीं हुआ था। इसलिए राज्य सरकार जनता के बीच भ्रम फैला रही।
कहा कि यदि राज्य सरकार बताना चाहती है कि पुलिस दोषी नहीं है तो सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा कर देनी चाहिए।
नगड़ी भूमि विवाद पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि 1955..56 में तत्कालीन बिहार सरकार ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय केलिए भूमि अधिग्रहण किया था लेकिन किसानों रैयतों के जोरदार विरोध के कारण स्वयं मुख्यमंत्री ने नगड़ी आकर किसानों से जमीन नहीं लेने का वचन दिया और फिर किसानों रैयतों के नाम रसीद भी काटे जाते रहे।2012 तक किसान लगातार मालगुजारी देते रहे।लेकिन 2012 में झारखंड सरकार ने आईआईएम ,आईआईटी आदि के नाम पर फिर से उस जमीन का अधिग्रहण किया जिसका फिर विरोध हुआ। जमीन से रैयत अलग नहीं हुए लेकिन रसीद काटना बंद हो गया।
कहा कि आज जिस तरह से हेमंत सरकार रिम्स 2 के नाम पर नगड़ी के रैयतों से जमीन लुटने पर अड़ी हुई है। लेकिन रैयत भी संघर्ष में पीछे नहीं।विगत 24 तारीख को रैयतों ने अपनी ताकत दिखाई है। कंटीले बाड़ को हटाकर हल चलाया। भले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को इस सरकार ने हाउस अरेस्ट किया हो।
कहा कि आज तथाकथित अबुआ सरकार आदिवासी की हत्या भी हो रही उनकी जमीन भी छीनी जा रही। अबुआ सरकार ने आदिवासी समाज सर्वाधिक लुटा पीटा जा रहा है।
मरांडी ने घोषणा की कि दोनों मुद्दों पर आगामी 11 सितंबर को भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे।अलग अलग प्रखंडों में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अजय साह उपस्थित थे।

Tags: #The poor tribals #are being looted # beaten the most #Abua government#Babulal Marandi .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...

भ्रष्ट पदाधिकारी को  बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा तत्कालीन विभागीय...

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड में बच्चों के अपहरण, लापता होने और...

चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर !

चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड अंतर्गत चार हजार की आबादी वाले गांव हरसिंगपुर की झोली उस समय खुशियों...

बिहार सीएम से बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर !

बिहार सीएम से बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

February 19, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई  !

बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई !

February 19, 2026
बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन !

बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन !

February 19, 2026
झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !

February 19, 2026
मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

February 19, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.