रांची: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार से उलझ गया और बुरी तरह झुलस गया। उस युवक को ऊपर से उतारना और उसे बचाना एक जोखिम भरा काम था। आरपीएफ रांची रेलवे स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने इस कार्य के लिए बहुत ही प्रशंसनीय योगदान दिया। सूरज पांडे खुद पत्थरों पर लेट गए और बिजली के करंट से झूलते हुए युवक को इनके शरीर पर गिराया गया ताकि उसे चोट नहीं लगे। इस घटनाक्रम के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रेलवे स्टेशन पर ही मौजूद थे। उन्होंने तुरंत गुरुनानक अस्पताल और रिम्स में कॉल करके झुलसे युवक के समुचित इलाज की व्यवस्था की। अब उस युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरे प्रकरण में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने जो अद्भुत साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उक्त अधिकारी की खूब प्रशंसा की है और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की है। सेठ ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े ऐसे ही अधिकारी और जवान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा देने का काम करते हैं। अभी संसद सत्र में दिल्ली में होने के कारण, रांची आने के उपरांत सूरज पांडेय को सम्मानित करूंगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग को ऐसे अधिकारी को सम्मानित करने का आग्रह किया।
सेठ ने कहा कि वो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी रेल सुरक्षा से जुड़े ऐसे अधिकारी का उत्साहवर्धन करने का आग्रह कर रहे हैं।
पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !
रांची : झारखंड के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई प्रवीण सिन्हा के...












