रांची :झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान आज सदन के बाहर धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया तथा प्रेस-मीडिया से बातचीत कर सरकार का ध्यान इन गंभीर घटनाओं की ओर आकृष्ट कराया।
बड़कागांव क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएँ, अवैध तस्करी तथा निर्दोष लोगों पर हो रही कार्रवाई को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से रखा गया—
. बड़कागांव के नापो में हुए दोहरे हत्या कांड के सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
नापो निवासी स्वर्गीय रोहित साव एवं प्रदीप साव की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य घटना में शामिल सभी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
. पुलिस वाहन लिखी गाड़ी से हुई रोहित साव एवं प्रदीप साव की हत्या की सीबीआई या सीआईडी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
घटना में जिस प्रकार पुलिस वाहन लिखी गाड़ी का उपयोग होने की बात सामने आई है, वह अत्यंत गंभीर विषय है। इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच CBI या CID से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
. बड़कागांव क्षेत्र में चल रहे अवैध ड्रग्स, कोयला एवं बालू की तस्करी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
क्षेत्र में लंबे समय से अवैध ड्रग्स, कोयला और बालू की तस्करी खुलेआम चल रही है, जिससे कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन को इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
. अवैध तस्करी के वर्चस्व को लेकर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए।
अवैध ड्रग्स, कोयला और बालू के अवैध कारोबार के वर्चस्व को लेकर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। इन सभी घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए ताकि सच्�
झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !
रांची : झारखंड के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को...












