रांची : झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है. उनके साथ-साथ असम-मेघालय कैडर के सी. वेंकट सुब्बा रेड्डी की भी इसी पद पर नियुक्ति हुई है.
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति की गई है. इस आदेश को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भी मंजूरी दी है.
कुलदीप द्विवेदी झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे. ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति पांच साल यानी 17 जनवरी 2029 तक की अवधि के लिए की गई है.
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












