Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आदिवासी समाज पूछ रहा कब मिलेगा स्वशासन का अधिकार !

आदिवासी समाज पूछ रहा कब मिलेगा स्वशासन का अधिकार !

विदेशी धर्म के प्रभाव में झारखंड में पेसा कानून लागू नहीं कर रही हेमंत सरकार......रघुवर दास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
आदिवासी समाज पूछ रहा कब मिलेगा स्वशासन का अधिकार !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :
भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। दास आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
दास ने कहा हेमंत सरकार विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में राज्य में पेसा कानून लागू नहीं कर रही। एक सरना समाज के मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य का जनजाति समाज अपनी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से वंचित है।

कहा कि झारखंड के वीर महानायकों जिसमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा,सिदो कान्हू, पोटो हो ने अंग्रेजों से इसी स्वशासन की व्यवस्था केलिए लड़ाइयां लड़ी, संघर्ष किया ,अपने बलिदान दिए।

उन्होंने कहा कि 1996 में देश में पेसा कानून लागू किया।जिसके तहत सभी राज्यों ने पेशा नियमावली बनाई। लेकिन अगर झारखंड को देखा जाए तो हेमंत सरकार पार्ट वन और टू के साढ़े पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी एक सरना मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में पेसा कानून लागू नहीं हुआ है।

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया !

आरपीएफ ने रेल सामग्री चुराते चोर को पकड़ा !

कहा कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से लागू नहीं कर रहे कि सरकार गिर जाएगी?

कहा कि झारखंड सरकार ने जुलाई 2023 में पेसा नियमावली प्रारूप को प्रकाशित कर पंचायती राज विभाग द्वारा आम लोगों एवं संस्थाओं से प्रतिक्रिया मांगी थी।इसके बाद मंतव्य के साथ नियमावली प्रारूप विधि विभाग को भेजी गई थी।महाधिवक्ता ने 22 मार्च 2024 को नियमावली प्रारूप पर अपनी सहमति दी और कहा कि नियमावली को सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट के न्यायिक आदेशों के अनुरूप बनाया गया है।

कहा कि इतना ही नहीं इस संबंध में क्षेत्रीय सम्मेलन में भी गहन विमर्श हुआ जिसमें भारत सरकार के साथ साथ झारखंड ,उड़ीसा,छत्तीसगढ़,तेलंगाना , आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए और सभी ने पेसा प्रारूप नियमावली पर सहमति दी।

दास ने कहा कि जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है?

क्या विदेशी धर्म मानने वालों को नुकसान और सरना धर्म को फायदा होने वाला है इसलिए इसे लागू नहीं किया जा रहा है?

कहा कि विदेश धर्म मानने वाले इस संबंध में लगातार भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों ने समिति बनाकर 2010 से 2017 तक कानून को चुनौती दी।कहा इसे 5 वीं अनुसूची वाले राज्य में नहीं बल्कि 6 ठी अनुसूची में लागू किया जाए ।लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय ने इसे खारिज करते हुए 5 वीं के तहत लागू करने का आदेश दिया।

कहा कि ऐसी ताकतें नहीं चाहती कि आदिवासी समाज की पारंपरिक रूढ़िवादी व्यवस्था आगे बढ़े।आदिवासी धर्म छोड़कर दूसरे धर्म मानने वालों का इस व्यवस्था में प्रवेश चाहते है।जो इस नियमावली की मूल भावना के खिलाफ है। पेसा नियमावली में निर्वाचित व्यवस्था का प्रावधान नहीं है बल्कि इसके तहत पारंपरिक रूढ़िवादी स्वशासन व्यवस्था लागू होगी।

कहा कि 6 ठी अनुसूची के तहत ऑटोनोमस कॉन्सिल का प्रावधान है जिसमें नामांकन के आधार पर प्रतिनिधि चुने जाएंगे।और विदेशी धर्म वाले जिन्होंने आदिवासी परंपरा को छोड़ दिया है इस माध्यम से अपना प्रतिनिधि शामिल करना चाहते हैं।इसलिए ऐसे लोग इसका विरोध कर रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सत्ताधारी पार्टी और राज्य सरकार ने शामिल हैं।बड़े पद लेकर बैठे हैं। और ऐसे लोगों के दबाव में राज्य सरकार पेसा कानून लागू नहीं कर रही।

कहा कि कांग्रेस झामुमो के लोग ऐसे लोगों की गोद में बैठे हैं।

कहा कि पेसा लागू होने से 112 अनुसूचित प्रखंडों में सारी योजनाओं का अधिकार आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रधान को मिल जाएंगे। लघु खनिज ,बालू , पत्थर पर उनका अधिकार होगा।इस कारण बालू पत्थर,माफिया,सिंडिकेट भी इसे लागू होने देना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी को इतिहास माफ नहीं करेगा।आज सरना मुख्यमंत्री के रहते जनजाति समाज के अधिकारों का हनन हो रहा है। इसलिए उन्हें अविलंब नियमावली को कैबिनेट से पारित कराकर लागू कराना चाहिए।

उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले फॉर्म में धर्म का कॉलम जिसे उनकी सरकार ने जोड़ा था को फिर से लागू करने का अनुरोध किया। ताकि आदिवासी समाज की नौकरी, पेशा,को कोई दूसरा छीन नहीं सके।

कांग्रेस बताए क्यों 1961 की जनगणना में हटाया आदिवासी कोड

मनमोहन सरकार ने सरना कोड के खिलाफ दिए थे उत्तर….सुदर्शन भगत

प्रेसवार्ता में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि सरना कोड के नाम पर कांग्रेस झामुमो आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित कर रही।

उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने 1961 की जनगणना में आदिवासी कोड हटा दिया था।

कहा कि 2012 में यूपीए सरकार के दौरान उनके द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में तत्कालीन मंत्री और गृह मंत्रालय ने सरना कोड की मांग को अव्यावहारिक बताते भी सिरे से खारिज किया था जो आज रिकॉर्ड में दर्ज है।
कहा कि कांग्रेस झामुमो को आदिवासी समाज की धर्म संस्कृति बचाने की कोई चिंता नहीं ।ये केवल वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता रमाकांत महतो,सह प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित रहे।

Tags: #The Janeu community #is demanding #when will #they get the right to #self-governance .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड  पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
1 hour ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए...

झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,

झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,

by firstreport desk2
2 hours ago
0

रांची :झारखंड में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए ब्लड सेपरेशन यूनिट के बेहतर संचालन के लिए राज्य सरकार...

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

रांची: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000...

अर्पिता महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया !

अर्पिता महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

रांची : झारखंड अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और सहभागिता...

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

पतरातु - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद में राज्य सरकार से जल्द से जल्द...

चापाकल संकट ने विधानसभा का माहौल गरमाया !

चापाकल संकट ने विधानसभा का माहौल गरमाया !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

रांची : बजट सत्र के 16वें दिन झारखंड विधानसभा में पानी और चापाकलों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम :सीएम हेमंत सोरेन !

इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम :सीएम हेमंत सोरेन !

March 17, 2026
बिहार सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात !

बिहार सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात !

March 17, 2026
बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.