रांची : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से अपर-एयर सर्कुलेशन बना हुआ है जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इस बदलाव की वजह से झारखंड के 11 से अधिक जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। रांची में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, गुमला, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, खूंटीऔर सरायकेला में कहीं भरी तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच सितंबर तक ऐसे ही हालत रहेंगे। सभी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और वज्रपात से बचने की सलाह दी है। कहा है कि बारिश के दौरान भींगने से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जाएं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !
रांची : साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए...












