Monday, March 23, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पटना:मुख्यमंत्री जनता दरबार में 72 लोगों को सुनी समस्याएं अधिकारियों के दिए गए आवश्यक निर्देश !

पटना:मुख्यमंत्री जनता दरबार में 72 लोगों को सुनी समस्याएं अधिकारियों के दिए गए आवश्यक निर्देश !

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटना:मुख्यमंत्री जनता दरबार में 72 लोगों को सुनी समस्याएं अधिकारियों के दिए गए आवश्यक निर्देश !
5
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूंज !

बिहार राज्य में PNG विस्तार को बढ़ावा !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी !

समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 72 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी ।
‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुपौल जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी जमीन को फर्जी कागज के आधार पर दूसरे व्यक्ति ने बेच दी है। वहीं सुपौल जिले से ही आयी एक अन्य महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन को कब्जा कर लिया गया है और दबंगों द्वारा मारपीट की जा रही है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
भागलपुर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जमाबंदी से मेरा नाम हटाकर किसी और का चढ़ा दिया गया है। इसकी शिकायत संबंधित विभाग को करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं भागलपुर जिले से ही आए एक अन्य बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि 22 डिसीमल जमीन का मेरे पक्ष में फैसला आने के बाद भी भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। इस संदर्भ में हमने संबंधित अधिकारियों से गुहार लगायी लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
मधेपुरा जिले से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि अंचलाधिकारी द्वारा अनियमितता किए जाने से मेरी निजी जमीन का कब्जा मुझे नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
सीतामढ़ी जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन मकान का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सीतामढ़ी जिले से ही आए एक अन्य युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं की जा रही है। शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
बेगूसराय जिले से आयी एक वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है और जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
जहानाबाद जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बाद भी मुझे मुआवजे की राशि अब तक नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
कैमूर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि दलितों की भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा कर उस पर तालाब, पोखर का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत किए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सीवान जिले से आए एक जे०पी० सेनानी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं 9 माह तक सीवान, छपरा और बक्सर जेल में जे०पी० आंदोलन के दौरान बंद था लेकिन अब तक जे०पी० सेनानी पेंशन नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री  आलोक कुमार मेहता, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० रामानंद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्य सचिव  आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक  आर०एस० भट्ठी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी  चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

Tags: https://firstreportlive.com/misc/ptna-mukhymantre…-aavshyk-nirdesh/2132/
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गया जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया के मायापुर के टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र...

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मार्च मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान गया के मायापुर के टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज...

बिहार के किसान सीखेंगे तकनीक आधारित खेती में नए प्रयोग !

बिहार के किसान सीखेंगे तकनीक आधारित खेती में नए प्रयोग !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना :बिहार के किसानों को बागवानी और उन्नत खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। खेती में...

बिहार ने ऊर्जा निवेश की संभावनाओं को किया उजागर !

बिहार ने ऊर्जा निवेश की संभावनाओं को किया उजागर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

नई दिल्ली/पटना : भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के मंच पर ‘फोकस स्टेट’ के रूप में बिहार ने जिस आत्मविश्वास के...

बिहार सीएम समृद्वि यात्रा दौरान आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार सीएम समृद्वि यात्रा दौरान आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में मुंगेर जिला अंतर्गत साफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित जन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    171 shares
    Share 68 Tweet 43
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3

अभी अभी

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

March 23, 2026
कांग्रेसजनों द्वारा अमरशहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी !

कांग्रेसजनों द्वारा अमरशहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी !

March 23, 2026
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धीमी प्रगति चिंताजनक : शिल्पी नेहा तिर्की !

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की धीमी प्रगति चिंताजनक : शिल्पी नेहा तिर्की !

March 23, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की !

March 23, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन  !

बिहार मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन !

March 23, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.