पटना :बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिर से बहाल हो गई है। ये बहुत खुशी की बात है। इस तरह की उनके साथ जो घटना घटी, सबको खराब लगी थी। जब फैसला उनके पक्ष में आ गया है तो सबको खुशी है । हमलोगों के द्वारा उनके लिए बधाई है। ये बहुत अच्छा हुआ है।विपक्षी एकजुटता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश भर की अनेक पार्टियां एकजुट होकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी और इसकी शुरुआत पटना से हो चुकी है । इसके बाद अब मुंबई में बैठक होने वाली है। हम सब मिलकर इस पर आगे चर्चा करेंगे।
उमंग-2026’ खेल महोत्सव निर्णायक दौर में !
पटना :विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘उमंग-2026’ के तहत 10...











