Friday, March 6, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पटना: बिहार संग्रहालय बिनाले – 2023 एवं ‘टूगेदर वी आर्ट’ सीएम ने किया उद्घाटन !

पटना: बिहार संग्रहालय बिनाले – 2023 एवं ‘टूगेदर वी आर्ट’ सीएम ने किया उद्घाटन !

7 अगस्त 2015 को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिहार म्यूजियम का शुभारंभ किया गया था.

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in पटना, बिहार, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटना: बिहार संग्रहालय बिनाले – 2023 एवं ‘टूगेदर वी आर्ट’ सीएम ने किया उद्घाटन !
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

ओवरलोड से मिलेगी राहत, पटना में चार नए पावर सब स्टेशन शुरू होने की तैयारी !

भाजपा ने की नीतीश कुमार की ‘राजनीतिक हत्या : बिनोद पांडेय !

ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुधारने को 480 अभियंता होंगे प्रशिक्षित !

चलते-फिरते आईसीयू जैसी एएलएस एंबुलेंस बिहार के हर जिले में होगी उपलब्ध !

पटना:  बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बिहार संग्रहालय बिनाले -2023 एवं ‘टूगेदर वी आर्ट’ का दीप प्रज्ज्वलित कर सीएम नीतीश कुमार उद्घाटन किया। स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार संग्रहालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को नव – पौध एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। बिहार संग्रहालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका, बुकलेट एवं न्यूज लेटर का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने म्यूजियम शॉप में वुड क्राफ्ट, टिकुली पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, बंबू क्राफ्ट, सिक्की क्राफ्ट, जूट क्राफ्ट, भागलपुरी सिल्क सहित अन्य विभिन्न कलाकृतियों से संबंधित लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अस्थायी प्रदर्शनी एवं टूगेदर वी आर्ट में विभिन्न देशों के कलाकारों द्वारा प्रदर्शित की गयी कलाकृतियों का फीता काटकर शुभारंभ किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सबसे पहले इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। आज ही दिन 7 अगस्त 2015 को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिहार म्यूजियम का शुभारंभ किया गया था। बिहार म्यूजियम का निर्माण कार्य जुलाई 2013 में शुरू हुआ था, जिसके एक हिस्से में ओरिएंटेशन गैलरी, चिल्ड्रेन गैलरी, थियेटर आदि का लोकार्पण 7 अगस्त 2015 को किया गया। शेष निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका उद्घाटन बापू के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2017 को किया गया। इस तरह पूरे तौर पर इसका उद्घाटन वर्ष 2017 में किया गया। इसके बाद यह तय किया गया कि प्रतिवर्ष 7 अगस्त को बिहार संग्रहालय का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा हमलोगों ने यह भी तय किया कि हर साल बापू की जयंती के अवसर पर लोगों को निःशुल्क बिहार म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग बिहार म्यूजियम में प्रदर्शित कलाकृतियों को देखें और अपने इतिहास को जानें बिहार संग्रहालय में प्रथम म्यूजियम बिनाले का आयोजन वर्ष 2021 में शुरू किया गया और यह तय किया गया कि प्रत्येक दो साल पर म्यूजियम बिनाले का आयोजन किया जाएगा। आज म्यूजियम बिनाले का दूसरी बार यहाँ आयोजन हो रहा है। अब दो साल बाद वर्ष 2025 में यहाँ म्यूजियम बिनाले का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में दुनिया के अनेक देशों के म्यूजियम विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। जी-20 के बीस देशों के अलावा अन्य 9 देशों से प्रतिनिधिगण यहां आये हुए हैं। मैं उन सभी लोगों का स्वागत करता हूं। मैं छात्र जीवन में और बचपन में भी पटना म्यूजियम को देखने जाता था। सरकार में आने के बाद वर्ष 2009 में हमने पटना संग्रहालय जाकर एक-एक चीज को देखा और 5 करोड़ रूपये खर्च कर पटना म्यूजियम के
विस्तार के बारे में निर्णय लिया गया लेकिन बाद में विस्तृत रूप से चर्चा में यह बात सामने आई कि वहां इतनी ज्यादा चीजें उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके बाद पटना में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार म्यूजियम बनाने का फैसला लिया गया और उसके लिये इस जगह का चयन किया गया। पहले इस स्थल पर पांच सरकारी भवन हुआ करते थे। शुरुआती दौर में कुछ लोग इसके खिलाफ बोलते थे लेकिन जब बिहार म्यूजियम बनकर तैयार हो गया तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया। इसका नामकरण हमने बिहार म्यूजियम किया। चार साल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार म्यूजियम बनकर तैयार हो गया। कनाडा की कंपनी लार्ड कल्चरल रिसोर्सेज के इंजीनियरों ने बिहार म्यूजियम का डिजाइन तैयार किया है। विश्व प्रसिद्ध जापान की मॉकी एंड एसोसिएट्स ने इसका निर्माण किया है। देश में कहीं भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ऐसा म्यूजियम नहीं है। पटना म्यूजियम 100 साल पुराना है और वह एक पौराणिक स्थल है, जहाँ खुदाई का काम भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के आने से लोग पुरानी बातों को बहुत जल्द भूलने लगे हैं। आज कल लोग नई तकनीक पर ही पूरी तरह से निर्भर हो गये हैं, यह ठीक नही है। हम लगातार कहते रहते हैं कि महत्वपूर्ण चीजों को कागज पर जरुर रखें ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि नई तकनीक पर अगर पूरी तरह से निर्भरता होगी तो एक दिन ऐसा आएगा कि सब कुछ खत्म हो जायेगा, इसमें 100 साल भी नहीं लगेगा। आने वाली पीढ़ी के लिए सब कुछ सुरक्षित रहना चाहिए। पुरानी चीजों को याद रखने के लिए हमने बिहार म्यूजियम का निर्माण कराया है। पटना म्यूजियम का भी विस्तार कर रहे हैं। हमें पटना म्यूजियम का भी ख्याल रखना है। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में अंडरग्राउंड आर्ट गैलरी के रूप में जोड़ने का काम जल्द शुरु होने वाला है। तेजी से इस काम को पूरा करना है। इसको लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण होगा। देश में इतना लंबा अंडरग्राउंड सब-वे नहीं है। पहले इसके निर्माण पर करीब 350 करोड़ रूपये खर्च का अनुमान लगाया गया था, अगर 500 करोड़ रुपये भी खर्च होगा तो भी इसका निर्माण कराया जायेगा। अंडरग्राउंड रास्ता का निर्माण होने से बिहार म्यूजियम आने वाले लोग पटना म्यूजियम को भी देख सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार दुनिया का सबसे पौराणिक स्थल है। आज कल हर जगह यह देखने को मिल रहा है कि हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखा जा रहा है, यह उचित नहीं है। हिंदी के साथ अंग्रेजी शब्दों का भी इस्तेमाल करें ताकि अधिक से अधिक लोग चीजों को समझ सकें। बिहार म्यूजियम के मेटेनेंस का हमने पहले निर्देश दिया था। अब काफी अच्छे से इसका मेटेनेंस हो रहा है। दूसरे राज्यों एवं देशों से बिहार म्यूजियम आने वाले लोगों से उनका अनुभव जरूर जानें और उसे यहाँ प्रदर्शित करें। इससे बिहार म्यूजियम को लेकर उनके विचार सामने आयेंगे। बिहार म्यूजियम आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। मेंटेनेस का काम निरंतर एवं बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। आप सभी लोगों के हित में काम करें, हम यही चाहते हैं। नई पीढ़ी के लोगों को पुरानी बातों से अवगत कराते रहें ।
Tags: https://firstreportlive.com/misc/ptna-bihar-sangr…-ne-kiya-udghatn/2151/
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की साजिश रची: डॉ मनोज !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :एक राजनीतिक छल के तहत भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की साजिश रची: डॉ...

नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज !

नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं...

पटना के JDU कार्यालय में तोड़फोड़ !

पटना के JDU कार्यालय में तोड़फोड़ !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : बिहार सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशी के रूप में  नीतीश कुमार नामांकन दाखिल किया !

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशी के रूप में नीतीश कुमार नामांकन दाखिल किया !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशी के रूप में जदयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री...

सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना :- पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में विभागीय सभागार में आज 04 प्रमुख सड़क...

फुटपाथ और मुख्य सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, सभी जिलों को सख्त निर्देश !

फुटपाथ और मुख्य सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, सभी जिलों को सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना :सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

    मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में हुए सम्मिलित हुए !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में – प्रतुल शाह देव !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की साजिश रची: डॉ मनोज !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की !

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की !

March 6, 2026
यूनिसेफ़ के सहयोग से “उमंग दिवस” का राज्य स्तरीय शुभारंभ !

यूनिसेफ़ के सहयोग से “उमंग दिवस” का राज्य स्तरीय शुभारंभ !

March 6, 2026
डीएमसीएच बनेगा हाईटेक 1700 बेड बढ़ेगी क्षमता निर्माण चालू !

डीएमसीएच बनेगा हाईटेक 1700 बेड बढ़ेगी क्षमता निर्माण चालू !

March 6, 2026
रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने रांची में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया !

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया !

March 6, 2026
मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में – प्रतुल शाह देव !

मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में – प्रतुल शाह देव !

March 6, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.