पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए। दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में आयोजकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने पटेल सेवा संघ के परिसर में स्थापित भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, आयोजकमंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
झारखंड समावेशी बजट लागू करने की दिशा में हो रहा सतत् प्रयास: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री !
रांची : झारखंड.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिये आम जनता...












